DMCA.com Protection Status Nishtha FLN 3.0 March 2022 Training Module 11 & 12 Link, माह मार्च 2022 में Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?

Nishtha FLN 3.0 March 2022 Training Module 11 & 12 Link, माह मार्च 2022 में Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?


Nishtha FLN 3.0 March 2022 Training Module 11 & 12 Link, माह मार्च 2022 में Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?

Nishtha FLN 3.0 निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम तहत भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 5 तक केसमस्त शिक्षकों का मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी) कोर्स श्रृंखला 1 अक्टूबर 2021 से शुरू किया गया है।

निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण श्रृंखला में Nishtha FLN 3.0 माह मार्च 2022 मॉड्यूल 11 व 12 प्रशिक्षण लिंक नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। माह मार्च 2022  में निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मॉड्यूल 11 का विषय “ शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन मे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण" एवं मॉड्यूल 12 का विषय “बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण" है। 

कोर्स शुरू करने की तिथि- 2 मार्च 2022
कोर्स समाप्त करने की तिथि- 31 मार्च 2022

निष्ठा (FLN) 3.0 बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर आधारित कोर्स शृंखला के अगले दोनों कोर्स (कोर्स 11 एवं 12) अब दीक्षा ऐप पर उपलब्ध है। यह दोनों कोर्स कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के साथ ही जिला अधिकारियों, डाइट फेकल्टी, ब्लॉक अधिकारियों सहित सभी जनशिक्षकों के लिए अनिवार्य हैं। 

आप नीचे दी हुई लिंक में क्लिक करके असानी से प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते हैं -

Module 11 : शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन मे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण

Nishtha FLN 3.0 के इस कोर्स के माध्यम से बताया गया है कि एक शिक्षक किस प्रकार प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते हैं साथ ही प्रभावी एकीकरण के लिए विचार किए जाने वाले मापदंडों और प्रौद्योगिकी एकीकरण की विभिन्न संभावनाओं का पता लगाने में सक्षम बनाता है।

शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन मे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का एकीकरण (ICT) कोर्स में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें :- link

👉यहाँ पढ़े : डॉ सलीम अली की जीवनी और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

👉यहाँ पढ़े : सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्‍लान, यहां जाने राजस्‍थान के शानदार पर्यटन स्‍थल

Module 12 : बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण

Nishtha FLN 3.0 के इस कोर्स में बुनियादी स्तर पर 'खिलौना आधारित शिक्षण का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया है। बुनियादी स्तर पर खिलौना आधारित शिक्षण का अर्थ है कि इसमें बच्चे खिलौनों और खेल के माध्यम से सीखते है, क्योंकि बच्चे खेल और खेल सामग्री को खोजने के ज़रिए बेहतर तरीके से सीखते हैं। अतः यह कोर्स मुख्यत: इस बात पर केंद्रित है कि यह छात्रों को अपने आसपास के परिवेश तथा खिलौनों और खेल को खोजने में सहायता करे और कक्षा प्रक्रिया में खिलौनों और खेल के प्रयोग के अभ्यास में मदद करें।


बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : link

Important Point (महत्वपूर्ण बिंदु) :

1) कोर्स करने हेतु दीक्षा ऐप पर अपने यूनीक आईडी (जो आप एमशिक्षा मित्र एप पर उपयोग करते है) से ही लॉग इन करें।

2) उक्त दोनों कोर्स राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्देशित समय-सीमा में पूर्ण करना आवश्यक है।

3) प्रत्येक कोर्स को क्रमानुसार ही पूर्ण करें, पहले कोर्स को समझ के साथ पूर्ण करने के बाद ही दूसरा कोर्स शुरू करे।

3) कोर्स में दी गई पोर्टफ़ोलियो गतिविधियों को पूर्ण करें तथा अपने शिक्षक साथियों से साझा करें। 

4) प्रत्येक कोर्स के अंत में दी गई मूल्यांकन प्रश्नोत्तरी में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त होने पर ही डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। इस हेतु आपको अधिकतम 3 प्रयास दिए जाएंगे। अतः कोर्स को ध्यानपूर्वक पूर्ण करें।

5) सर्वोच्च महत्वपूर्ण : प्रत्येक कोर्स की सीख को अपनी कक्षा के बच्चों को सिखाने की दिशा में लेकर जाए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ