DMCA.com Protection Status Nishtha FLN 3.0 February 2022 Training Module 9 & 10 Link, मह फरवरी 2022 में Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?

Nishtha FLN 3.0 February 2022 Training Module 9 & 10 Link, मह फरवरी 2022 में Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?

 


Nishtha FLN 3.0 February 2022 Training Module 9 & 10 Link,  मह फरवरी 2022 में  Nishtha FLN 3.0 के अंतर्गत क्या है प्रशिक्षण के विषय?

Nishtha FLN 3.0 निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम तहत भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 5 तक के समस्त शिक्षकों का मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी) कोर्स श्रृंखला 1 अक्टूबर 2021 से शुरू किया गया है।

निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण श्रृंखला में Nishtha fIn 3.0 माह फरवरी 2022 मॉड्यूल 9 10 प्रशिक्षण लिंक नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। माह फरवरी 2022  में निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मॉड्यूल 9 का विषय बुनियादी संख्यात्मकता एवं मॉड्यूल 10 का विषय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व है। 

निष्ठा (FLN) 3.0 बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर आधारित कोर्स शृंखला के अगले दोनों कोर्स (कोर्स 9 एवं 10) अब दीक्षा ऐप पर उपलब्ध है। यह दोनों कोर्स कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के साथ ही जिला अधिकारियों, डाइट फेकल्टी, ब्लॉक अधिकारियों सहित सभी जनशिक्षकों के लिए अनिवार्य हैं। 

आप नीचे दी हुई लिंक में क्लिक करके असानी से प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते हैं -

Module 9 बुनियादी संख्यात्मकता

बुनियादी संख्यात्मकता कोर्स प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षा और देखभाल केंद्रों जैसे आंगनवाड़ी, केवल नर्सरी स्कूलों और प्राथमिक स्कूलों से जुड़े नर्सरी स्कूलों में संख्यात्मकता की समझ के निर्माण में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं की मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

इस पाठ्यक्रम में 8-9 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के बीच साक्षरता के साथ एकीकृत प्रारंभिक गणितीय और संख्यात्मक कौशल की एक मजबूत नींव बनाने के लिए सामग्री ज्ञान और शैक्षणिक प्रक्रियाएं सम्मिलित हैं।

बुनियादी संख्यात्मकता प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : बुनियादी संख्यात्मकता

👉यहाँ पढ़े : डॉ सलीम अली की जीवनी और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

👉यहाँ पढ़े : सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्‍लान, यहां जाने राजस्‍थान के शानदार पर्यटन स्‍थल

Module 10 बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफ.एल.एन.) हेतु विद्यालय नेतृत्व विकास का दृष्टिकोण विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों के लिए की गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों एवं शिक्षकों को नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है ताकि वे
3-9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय का नेतृत्व कर सकें।

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व शिक्षण में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें :  बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व शिक्षण

Important Point (महत्वपूर्ण बिंदु) :

1) कोर्स करने हेतु दीक्षा ऐप पर अपने यूनीक आईडी (जो आप एमशिक्षा मित्र एप पर उपयोग करते है) से ही लॉग इन करें।

2) उक्त दोनों कोर्स राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्देशित समय-सीमा में पूर्ण करना आवश्यक है।

3) प्रत्येक कोर्स को क्रमानुसार ही पूर्ण करें, पहले कोर्स को समझ के साथ पूर्ण करने के बाद ही दूसरा कोर्स शुरू करे।

3) कोर्स में दी गई पोर्टफ़ोलियो गतिविधियों को पूर्ण करें तथा अपने शिक्षक साथियों से साझा करें। 

4) प्रत्येक कोर्स के अंत में दी गई मूल्यांकन प्रश्नोत्तरी में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त होने पर ही डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। इस हेतु आपको अधिकतम 3 प्रयास दिए जाएंगे। अतः कोर्स को ध्यानपूर्वक पूर्ण करें।

5) सर्वोच्च महत्वपूर्ण : प्रत्येक कोर्स की सीख को अपनी कक्षा के बच्चों को सिखाने की दिशा में लेकर जाए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ