DMCA.com Protection Status मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग/आदिवासी विकास विभाग में APC-BRCC प्रतिनियुक्ति हेतु पात्रता परीक्षा की घोषणा

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग/आदिवासी विकास विभाग में APC-BRCC प्रतिनियुक्ति हेतु पात्रता परीक्षा की घोषणा

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग/आदिवासी विकास विभाग में APC-BRCC प्रतिनियुक्ति हेतु पात्रता परीक्षा की घोषणा

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में रिक्त सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु पात्रता परीक्षा की घोषणा की गई है।



APC-BRCC सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक की प्रतिनियुक्ति

शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 6 फरवरी 2024 को जारी विज्ञापन अनुसार मध्यप्रदेश सर्व शिक्षा अभियान मिशन अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्रों में सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक / कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन / एईआर / बालिका शिक्षा) एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के पदों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग/आदिवासी विकास विभाग में कार्यरत व्याख्याता / प्रधानाध्यापक (माध्यमिक शाला) / वरिष्ठ अध्यापक जिनकी आयु प्रत्येक केलेण्डर वर्ष की 01 जुलाई की स्थिति में 56 वर्ष से अधिक न हो, को प्रतिनियुक्ति पर लिये जाने से पूर्व पात्रता परीक्षा आयोजित की जावेगी।

APC-BRCC पात्रता परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनॉक 

प्रतिनियुक्ति पर आने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र पदस्थापना वाले जिले के जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय में दिनांक 15.02.2024 तक जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जिले के शास. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय में दिनांक 21.02.2024 को आयोजित की जावेगी। कार्यालयीन पत्र क्रमांक राशिके / स्था0/2023/6931 भोपाल, दिनांक 15.09.2023 एवं 7079. दिनांक 25.09.2023 द्वारा जिलों में सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक / कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन / एईआर / बालिका शिक्षा) एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के रिक्त पदों की प्रतिनियुक्ति से पदपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व में किये गये आवेदन के पश्‍चात पुन: आवेदन करने की आवश्‍यकता नहीं

पूर्व में उक्‍त पात्रता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी थीा उक्त संदर्भित पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जिन लोक सेवकों द्वारा आवेदन पूर्व में ही जमा किया गया था, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यह पात्रता परीक्षा वर्तमान में सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक / कम्यूनिटी मोबिलाईजेशन / एईआर / बालिका शिक्षा) एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के रिक्त पदों एवं भविष्य में किन्ही कारणों से रिक्त होने वाले पदों की पूर्ति के लिए आयोजित होगी।

पात्रता परीक्षा से संबंधित महत्‍वपूर्ण दिनॉक

प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन करने की दिनॉक                                  15-02-2024

आवेदन पत्रों की स्‍क्रूटनी                                                            16-02-2024

जिले के शा. उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि. में लिखित परीक्षा                           21-02-2024

उत्‍तर पुस्तिकाओं का मूल्‍यांकन                                                  22-02-2024

मूल्‍यांकन केन्‍द्र अधिकारी द्वारा मेरिट सूची संबंधित जिले              23-02-2024

के जिला परियोजना समन्‍वयक को सौंपना

चयनित लोक सेवकों के पदस्‍थापना आदेश जारी करना               29-02-2024





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ