DMCA.com Protection Status संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ_कोर्स 2: प्रश्नोत्तरी मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला – CM राइज़ TPD, MP | Mission Ankur Course 2 Question Answer

संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ_कोर्स 2: प्रश्नोत्तरी मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला – CM राइज़ TPD, MP | Mission Ankur Course 2 Question Answer

संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ_कोर्स 2: प्रश्नोत्तरी मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला – CM राइज़ TPD, MP | Mission Ankur Course 2 Question Answer

संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ_कोर्स 2: प्रश्नोत्तरी मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला – CM राइज़ TPD, MP | Mission Ankur Course 2 Question Answer

  • सी एम राइज़ शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम
  • मिशन अंकुर डिजिटल कोर्स शृंखला का दूसरा कोर्स संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ दीक्षा ऐप पर उपलब्ध है।

Mission Ankur Digital Training Series के अंतर्गत कुल चार कोर्स हैंजिन्हें माह दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 के मध्य पूर्ण किया जाना है। इस कोर्स श्रृखला का प्रथम कोर्स है - ‘कोर्स 1 : प्रारंभिक कक्षाओं में गणित’  माह दिसम्‍बर 2022 में प्रारंभ किया जा चुका था। वर्तमान में कोर्स 2 - "संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ" भी जारी किया जा चुका है। इस कोर्स की लिंक पोस्ट में आगे दी गई है, कोर्स की लिंक पर क्लिक करने पर आने वाले आप्शन में से DIKSHA App के माध्यम से ओपन करके कोर्स में भाग लिया जा सकेगा।

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की समझ पर शिक्षको की सीख एवं उनकी अकादमिक आवश्यकताओं के सतत् उन्मुखीकरण हेतु "मिशन अंकुर डिजिटल प्रशिक्षण श्रृंखला” तैयार की गई हैजिसके तहत प्रथम चरण में 4 गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कोर्स तैयार किये गए है। कोर्स प्रारंभ करने से पहले कोर्स श्रृंखला से सम्बन्धित महत्वपूर्ण एवं आवश्‍यक दिशा निर्देश जरुर पढ़िए।

कोर्स श्रृंखला से संबंधित महत्वपूर्ण एवं आवश्‍यक दिशा निर्देश: -

• श्रृंखला का प्रत्येक कोर्स दीक्षा पोर्टल पर निर्धारित समय-सारणी अनुसार प्रारंभ किया जायेगा। इस हेतु समय- समय पर शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष से दिशा-निर्देशराज्य के अधिकृत व्हाट्सएप टेलीग्राम समूह के माध्यम से साझा किये जाएंगे।

• डाईट प्रशिक्षण प्रभारी एवं एपीसी अकादमिक जिलें में इस कोर्स श्रृंखला के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी होगा

• यह कोर्स श्रृंखला प्रमुख रूप से कक्षा 1 से 5 पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकोंशाला प्रमुखोंडाईट फैकल्टीएपीसी अकादमिकबीएसीसीएसी एवं मिशन अंकुर कार्यक्रम व प्रशिक्षण कक्ष द्वारा चयनित सभी एसआरजीडीआरजीसीएसी द्वारा समय-सीमा में पूर्ण किया जाना होगा। अन्य शिक्षक भी अपनी रूचि एवं आवश्यकता के अनुसार इस कोर्स श्रृंखला को पूर्ण कर सकते हैं।

• इस श्रृंखला में SSO (Login With State System) के माध्यम से कोर्स पूर्णता पर ही सर्टिफिकेट का प्रावधान किया गया है।

• प्रत्येक कोर्स में अंत में पोस्ट वर्क दिया गया हैअपनी सीख को कक्षा में लागू करने हेतु प्रत्येक शिक्षक इसे अनिवार्यत पूर्ण करना होगा। इस हेतु शिक्षक प्रशिक्षण डायरी का संधारण भी करना होगा।

• प्रत्येक कोर्स की सीख को संकलित करने हेतु शिक्षक प्रशिक्षण डायरी अवश्य तैयार कर उसे विभिन्न समूहों पर साझा करें।

• यह सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है कि प्रत्येक कोर्स की सीख को शिक्षक अपनी कक्षा के बच्चों तक अवश्य लेकर जाए।

कोर्स श्रृंखला दीक्षा पोर्टल पर 5 दिसंबर 2022 से प्रारंभ हो चुका है। श्रृंखला के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर राज्य शिक्षा केंद्र के शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

प्री-टेस्ट पोस्ट-टेस्ट प्रश्नोत्तरी संख्याओं की शुरुआती समझ एवं 100 तक की संख्याओं की समझ

प्रश्न 1: छोटे बच्‍चों के लिए इनमें से क्‍या समक्षना अमूर्त है ?

  • 8 पक्षियों को देखना
  • 8 चम्‍मचों को गिनना
  • 8 संख्‍या संख्‍या को लिखना तथा पढ़ना
  • उपरोक्‍त सभी

सही उत्‍तर - 8 संख्‍या संख्‍या को लिखना तथा पढ़ना

प्रश्न 2: संख्‍याओं की समझ के लिए योजना बनाते समय आप इन अवधारणाओं को किस क्रम में रखेंगे  ?

  • बीस से ज्‍यादा संख्‍याएं
  • दस से बीस तक की संख्‍याएं
  • संख्‍या पूर्व अवधारणाएं
  • एक से दस तक की संख्‍याएं

सही उत्‍तर (सही क्रम)

  • संख्‍या पूर्व अवधारणाएं
  • एक से दस तक की संख्‍याएं
  • दस से बीस तक की संख्‍याएं
  • बीस से ज्‍यादा संख्‍याएं

प्रश्न 3 :सरोज, 100 तक की संख्‍याओं में दस के लगभग सभी गुणज सही तरह पहचान लेती है। आज कक्षा में उसने गणित माला पर सड़सठ को साठ के पास बताया। सरोज की समझ के बारे में कौन सा निष्‍कर्ष सही होगा ? 

  • संख्‍याओं की बिलकुल सही समझ है
  • सौ तक की संख्‍याओं को लिख कर अभ्‍यास करना चाहिए
  • साठ और सत्‍तर के बीच सभी संख्‍याओं को लिखना चाहिए
  • गणित माला पर संख्‍याओं को गिनने के और मौके मिलने चाहिए

सही उत्‍तर गणित माला पर संख्‍याओं को गिनने के और मौके मिलने चाहिए

प्रश्न 4: सीधी गिनती सीखने के बाद बच्‍चे खुद ही उलटी गिनती सीख लेते हैं। क्‍या आप इस कथन से सहमत हैं ?

  • हॉ, क्‍योंकि सीधी गिनती के बाद उलटी गिनती सीखना आसान है।
  • नहीं, क्‍योंकि बच्‍चे संख्‍या बोध होने के बाद उलटी गिनती करते हैं।
  • हॉ, क्‍योंकि उलटी गिनती भी बच्‍चों के लिए स्‍वभाविक है।
  • नहीं, क्‍योंकि उलटी गिनती रटनी पड़ती है।

सही उत्‍तर - नहींक्‍योंकि बच्‍चे संख्‍या बोध होने के बाद उलटी गिनती करते हैं।

प्रश्न 5: दिए गए चरणों में से संख्‍या की समझ का विकास करने के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण चरण कौन सा है ?

  • संख्‍या बोध की समझ बनाना
  • संख्‍या के क्रम को याद रखना
  • संख्‍याओं को लिखना
  • संख्‍याओं के नाम जानना

सही उत्‍तर - संख्‍या बोध की समझ बनाना

प्रश्न 6: रीता चीजें गिनते हुए, जितनी तेजी से संख्‍याऍ बोलती है, उतनी तेजी से वस्‍तुऐं छू नहीं पाती है। समझ के सही न होने के कारण का चुनिये।

  • संख्‍या बोध की समझ का अभाव
  • गिनने की समझ का अभाव
  • एक एक संगतता की समझ का ना होना
  • सही संख्‍या क्रम की जानकारी का अभाव

सही उत्‍तर - एक -एक संगतता की समझ का ना होना

प्रश्न 7: जीत 7 वस्‍तुएं देने के लिए कहने पर 7 वीं वस्‍तु दिखाता है। सही समझ न होने के कारण को चुनिए।

  • क्रम असंबंद्धता की समझ का अभाव
  • एक एक संगतता की समझ का ना होना
  • सिर्फ क्रम सूचक की जानकारी का अभाव
  • गिनने की समझ का अभाव

सही उत्‍तर -  गिनने की समझ का अभाव

प्रश्न 8: बच्‍चे 9 के बाद 7 कहते हैं। गिनती में सही समझ न होने के सही कारण को चुनिये।

  • संख्‍या बोध की समझ का अभाव
  • गिनने की समझ का अभाव
  • एक एक संगतता की समझ का ना होना
  • संख्‍या क्रम की जानकारी का अभाव

सही उत्‍तर - गिनने की समझ का अभाव

प्रश्न 9: नीचे साझा किये गये विकल्‍पों में से आपके अनुसार किस बच्‍चे को गिनने की समझ नहीं है ?

  • अमित समूह में रखी चीजों की सही गिनती उन्‍हें किसी भी क्रम में छूकर करता है।
  • मेघा 5 चीजों को देखकर बिना गिने तुरंत 5 कहती है।
  • रिंकू समूह में रखी चीजों को गिनने के लिए 5 तक गिनती बोलता है लेकिन समूह में मौजूद चीजों की कुल संख्‍या नहीं बताता है।
  • सिमरन समूह की चीजों को एक और एक दो, दो और एक -------- करके गिनती है।

सही उत्‍तर - रिंकू समूह में रखी चीजों को गिनने के लिए 5 तक गिनती बोलता है लेकिन समूह में मौजूद चीजों की कुल संख्‍या नहीं बताता है।

प्रश्न 10: शिक्षिका जी की कक्षा में सौरभ ने एक कार्य पत्रक को ऐसे भरा।

  • संख्‍यों को लिखने का गृहकार्य दें
  • माता पिता को स्‍कूल में बुलाकर बच्‍चे को घर पर अभ्‍यास करने को कहें
  • रेत पर बनी संख्‍यों पर उंगली फेरकर अभ्‍यास कराना
  • अपने आस-पास दिख रहे संख्‍यों को लिखकर लाने को कहें 

सही उत्‍तर - रेत पर बनी संख्‍यों पर उंगली फेरकर अभ्‍यास कराना

इसके उपरांत आपसे दो प्रश्न और जैसे कि आप किस कक्षा में पढ़ाते हैं, का उत्तर देने के उपरांत आपका यूनिक आई दर्ज कर सबमिट करना है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ